Make in India Completed 10 Years: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ‘मेक इन इंडिया’ के 10 साल पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने सोशल हैंडल पर उन्होंने लिखा कि, सशक्त और समृद्ध भारत के सपने को साकार करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई क्रांतिकारी पहल #MakeInIndia के सफलतम 10 साल पूरे होने पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि, ‘मेक इन इंडिया’ की पहल से हमारा देश आज ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ है। इस पहल से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हुए हैं। इसके साथ ही देश के युवा वर्ग ने स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़कर अन्य लोगों को रोजगार देने में सफलता हासिल की है। इससे भारत में उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है, देश में निर्मित वस्तुओं का निर्यात भी बढ़ा है।#10YearsOfMakeInIndia की सफलता ने, न सिर्फ भारत को पहचान दिलाई बल्कि पूरे वैश्विक पहल पर भारत ने नया कीर्तिमान रचा है। विकसित भारत की परिसंकल्पना को आकार देने वाले #10YearsOfMakeInIndia के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार जताया है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
वहीं, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि आज, हम मेक इन इंडिया के10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं, जो पिछले एक दशक से इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ‘मेक इन इंडिया’ हमारे देश को मैन्यफैक्चरिंग और इनोवेश का केंद्र बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।
उन्होंने आगे लिखा कि, आगे लिखा कि अलग-अलग क्षेत्रों में निर्यात कैसे बढ़ा है, क्षमताएं निर्मित हुई हैं और इस प्रकार, अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। भारत सरकार हर संभव तरीके से ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहित करने के लिए हर तरह से प्रतिबद्ध है। अभी और सुधारों में भारत की प्रगति इसी तरह जारी रहेगी हम सब मिलकर एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।
ये भी पढ़ें- देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ 5वें नंबर पर, इस राज्य को पीछे छोड़ा
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
23 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines