Ganesh Chaturthi 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश की आराधना पूरी श्रद्धा और धूमधाम से की जाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में एकता के भाव को जगाने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की गई थी। देशभर में यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 और 8 सितम्बर 2024 को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाऊस रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रात 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में आयोजित महाराष्ट्र मंडल के 85वें सार्वजनिक गणेशोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात को आराम रायगढ़ में करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 सितम्बर को सुबह 10.35 बजे हेलीकॉप्टर से ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपैड जाएंगे और वहां से पूंजीपथरा स्थित बंजारी माई धाम में पूजा तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 11.40 बजे थाना परिसर पूंजीपथरा में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.30 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय 8 सितंबर को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में शाम 4 से लेकर 5 बजे तक राजधानी रायपुर आयोजित अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह के साथ-साथ उल्लास मेला में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- बस्तर दौरे पर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines