Deputy CM Vijay Sharma News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा राजनांदगांव दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से निपटने के लिए बनाए जा रहे प्लान और क्राइम कंट्रोल को लेकर बयान दिया है। इसके साथ ही राजनांदगांव में हुई अब तक की बैठकों को लेकर समीक्षा भी की। इस दौरान विजय शर्मा ने कहा की बीजेपी के शासन में आने के बाद प्रदेश में अपराध का ग्राफ घटा है। विजय शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में और दुरुस्त करेंगे। इन चीजों को पुलिस की स्थिति को पूर्व सरकार ने बिगाड़ कर रखा था। इसका उपयोग पुलिसिंग के लिए नहीं किया गया। अन्य चीजों के लिए किया गया था। इसलिए आज स्थिति दयनीय है। आने वाले समय में और ठीक हो जाएगा,अभी अपराधों की संख्या पूर्व से कम है।
महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप की जांच क्या बोले विजय शर्मा
महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप की जांच सीबीआई को देने के मामले में विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कहा कि वो बड़े नेता हैं, उनको समझना चाहिए। जब एक प्रदेश से अनेक प्रदेशों का विषय हो जाता है, तो केंद्रीय एजेंसियों से काम कराया जाता है। इसलिए उसे केंद्रीय एजेंसियों को दिया गया है।
नक्सलवाद को लेकर भी डिप्टी सीएम ने अपनी राय रखी
नक्सलवाद के विषय पर पूर्ण नियंत्रण के साथ सभी गांव में विकास के कार्य संपन्न होंगे। आने वाले मार्च 2026 तक ऐसा माननीय केंद्रीय गृहमंत्री ने कह दिया है और माननीय विष्णु देवसाय जी के मार्ग निर्देशन में हम सब संकल्प बद्ध और क्रियाशील है। इस पूरी ताकत के साथ आम जनता के हृदय का जो विषय है कि झंझट से मुक्ति मिलनी चाहिए यह संपन्न होकर रहेगा।
वही, छत्तीसगढ़ में गांजे और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के सवाल में गृहमंत्री ने कहा है कि एनडीपीएस के मामलों पर जांच करनी चाहिए। यह छत्तीसगढ़ में भी उसी दिन से शुरू हो गया है और आने वाले समय में हर गुरुवार को आईजी रेंज पर बैठक करके एनडीपीएस के सारे मामलों गांजे की रोकथाम और सारे दूसरे ड्रग के रोकथाम के लिए कठोरता से कार्रवाई करेंगे।
दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती में 9 नक्सलियों के ढेर होने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि ये प्रकिया निमित है। डिप्टी सीएम ने सभी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, जवानों की ताकत से बस्तर में नक्सलवाद समापन की ओर है। वहां का लगातार विकास हो रहा. आने वाले 2026 तक बस्तर नक्सलमुक्त होगा।
जानकारी के अनुसार, डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर निकली थी। दंतेवाड़ा एवं बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग के दौरान सुबह 10:30 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अभी तक सर्च अभियान में 9 वर्दीधारी और हथियार बंद नक्सलियों के शव की बरामदगी हुई है।
ये भी पढ़ें- ‘पंचायती राज व्यवस्था के लिए बहुत जरुरी है जिले में WiFi कनेक्शन’, बैठक में बोले छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines