बलरामपुर: छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जिले में जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। सीएम भूपेश बघेल के मंशानुरूप लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत आमजनों को अस्पताल तक नहीं जाना पड़ रहा है, बल्कि मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन के माध्यम से अस्पताल स्वयं उनके घर तक पहुंच रहा है। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों में सुचारू रूप से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
शिविरों का किया जा रहा आयोजन
शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अगस्त माह में जिले के सभी नगरीय निकायों में 65 शिविर लगाए गए हैं। शिविर में 04 हजार 232 मरीजों का इलाज किया गया है। शिविर में आए 780 मरीजों का निःशुल्क लैब टेस्ट एवं 03 हजार 728 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्लम क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को घर के पास निःशुल्क इलाज, निःशुल्क टेस्ट व दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे है। जिले के सभी नगरीय निकायों हेतु वर्तमान में 03 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन में 01-01 डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टॉफ नर्स एवं वाहन चालक उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें-‘पोषण माह-2023’ राज्य में पोषण जागरुकता के लिए आयोजित की जा रहीं गतिविधियां
मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन में जेनरिक दवाइयां उपलब्ध
मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन में 285 प्रकार की जेनरिक दवाइयां उपलब्ध हैं, जो कि आवश्यकतानुसार डॉक्टर के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क प्रदान किया जाता है। मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन में 41 प्रकार के टेस्ट भी किए जाते है जिनमें से 29 टेस्ट एमएमयू में करने की सुविधा उपलब्ध है। रामानुजगंज निवासी शालिनी गुप्ता ने बताया कि उनके घुटने में दर्द का इलाज कराने वे घर के समीप आए मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपने परिजनों के साथ पहुंची। यहां डॉक्टरों द्वारा न केवल उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया बल्कि आवश्यक जांच कर उसके आधार पर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी दीं गईं। राहत मिलने पर अब शालिनी गुप्ता नियमित रूप से एमएमयू में इलाज करवा रहीं हैं। उन्होंने इस योजना हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि यह योजना लागू होने से स्वास्थ्य सुविधा सुलभ हो गई हैं।
घरों के समीप मिल रही है स्वास्थ्य सुविधाएं
इसी प्रकार नगर पंचायत कुसमी निवासी 72 वर्षीय तुर्की बाई को चलने तथा कमर दर्द की समस्या थी। मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन उसके घर के पास आई और उसे जानकारी मिली की डॉक्टर द्वारा निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। वह तत्काल मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत सेवा प्रदान करने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट में पहुंची जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया एवं निःशुल्क दवा दी गई। उन्होंने बताया कि इससे न केवल निःशुल्क इलाज मिल रहा है बल्कि अस्पताल आने जाने में लगने वाले पैसे और समय की भी बचत हो रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines