Chhattisgarh ‘Complaint Monitoring System’ Software: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरे अलर्ट के साथ काम कर रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिस की ओर ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से लोकसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग जरियों से प्राप्त हुई निर्वाचन संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
क्या है ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर’ का काम?
प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीएस ध्रुव ने मंगलवार से विभागीय नोडल अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण के जुड़ी सारी जानकारी दी और उन्हें ट्रेनिंग दी। आईटी विभाग के अधिकारियों ने नोडल अधिकारियों को ट्रेनिंग देते हुए ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर’ के जरिए से चुनाव से जुड़े शिकायतों के समाधान कैसे करें इसके बारे में बताया है।
डिजिटाइज्ड होंगी सभी शिकायतें
बैठक में NIC से असीम थवाईत ने बताया कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ (CMC) तैयार किया गया है। इस सिस्टम के जरिए विभाग के नोडल अधिकारी को डिजिटाइज्ड शिकायत भेज कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है। विभाग के नोडल अधिकारियों को ट्रेनिंग के दौरान बताया गया कि चुनाव के समय में कई अलग-अलग जारियों से मैन्युअली प्राप्त शिकायतों को डिजिटाइज्ड किया जाएगा। संबंधित विभाग के नोडल अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण के लिए भेजा जाएगा।
चुनाव से जुड़ी शिकायतों को मिलेगी प्राथमिकता
इसके बाद नोडल अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों का समय पर निराकरण करेंगे, जिसकी जानकारी तुरंत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines