Chhattisgarh Cabinet Minister Ramvichar Netam Accident : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पिकअप उनकी कार से टकरा गई थी, जिससे उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में मंत्री के साथ कार में बैठे उनके सहयोगी धीरज समेत अन्य लोग भी जख्मी हो गए।
रायपुर-बेमेतरा सड़क पर स्थित जेवरा गांव के पास यह दुर्घटना हुई। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम अपनी कार से कहीं जा रहे थे। रास्ते में अचानक से उनकी कार एक पिकअप से भिड़ गई, जिससे मंत्री कुछ समय के लिए बेहोश हो गए थे। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हाथ की कलाई फ्रैक्चर हो गई और सिर पर गंभीर चोट लगी है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: मस्जिदों के लिए अहम फैसला, जुमे की नमाज के बाद तकरीर के लिए लेनी होगी मंजूरी
रायपुर से रेफर किए गए कैबिनेट मंत्री
इसे लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। मेकाहारा, दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं अन्य हॉस्पिटल को अलर्ट किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल ने बताया कि मंत्री अब खतरे से बाहर हैं।
यह भी पढ़ें : कहीं आपका बैंक फर्जी तो नहीं? कैसे पता करें ब्रांच असली है या नकली
सीएम ने जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की
रामविचार नेताम के एक्सीडेंट पर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कैबिनेट के वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम कार हादसे में चोटिल हो गए हैं। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines