हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कैबिनेट मंत्री का करारा जवाब

Chhattisgarh Cabinet Minister Ramvichar Netam: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार को 5 महीने पूरे होने पर कांग्रेस ने कहा कि 5 महीने में साय सरकार की पोल खुल गई है। इस पर अब कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।

विज्ञापन

Chhattisgarh Cabinet Minister Ramvichar Netam: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी का सिलसिला चुनाव संपन्न होने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले ही प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार को 5 महीने पूरे हुए, जिस पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा कि 5 महीने में साय सरकार की पोल खुल गई है। कांग्रेस के इस बयान पर प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में योजना को जमीन पर उतरने से पहले लोग अपनी पॉकेट गरम करने पर ध्यान देते है।

कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार

कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को कुछ बोलना है तो वह लोग कुछ भी बोलते हैं। इसके साथ ही रामविचार नेताम ने चिंतन शिविर पर भी बात करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर पहले भी होते रहे हैं। हमारी सरकार खास ध्यान देते हुए काम करने से पहले पूरी योजनाओं का अध्ययन करती है। कांग्रेस सरकार की तरह नहीं कि योजना को जमीन पर उतरने से पहले पॉकेट कैसे गरम हो इसपर ध्यान दे। हमारे यहां ऐसे काम नहीं होता।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मेरे 1500 रुपये राशन पर खर्च कर दिए…’ ईंट से पीट-पीट कर 60 साल की मां को मारा डाला

10 साल का रोड मैप तैयार

इसके साथ ही मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आने वाले 10 साल का रोड मैप तैयार करने और किस दिशा में काम करना है, इसकी योजना बनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ की बेहतरी और योजनाओं को लागू करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर में हुई घटना पर भी बात की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola