Chhattisgarh Cabinet Minister Laxmi Rajwade: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने पर भी काम कर रही हैं। विष्णुदेव साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय पोषण अभियान को राज्य में एक जन आंदोलन का रूप दे दिया है। इस पूरे महीने राज्य में पोषण अभियान को राष्ट्रव्यापी उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। राज्य सरकार यह अभियान प्रदेश के 52 हजार से अधिक आंगनबाड़ियों के साथ चला रही है। इन आंगनबाड़ियों द्वारा अलग- अलग स्वास्थ्य वर्धक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। इस बात की जानकारी प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी है।
मनाया जा रहा है पोषण माह
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि सितंबर महीने के पहले दिन से पोषण महीने 2024 मनाया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ियों द्वारा प्रदेश भर में लोगों के बीच पोषण को लेकर जागरूकता को बढ़ाने लिए अलग-अलग कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके साथ ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़ ने कहा कि एक स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में यह एक उत्सव की तरह है। उन्होंने आगे बताया कि पोषण माह अभियान अपने 7वें चरण में एनीमिया की रोकथाम, विकास निगरानी, सुशासन और प्रौद्योगिकी के जरिए से सेवा वितरण, पोषण भी पढ़ाई भी और पूरक पोषण जैसे खास विषयों पर फोकस कर रहा हैं।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर में समूह की महिलाएं कर रही वेस्ट मैनेजमेंट का काम, सलाना कर रही मोटी की कमाई
सीएम साय की खास अपील
वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को सुपोषण बनाने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने सभी जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि पोषण महीने की एक्टिविज में पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा ले। इससे छत्तीसगढ़ को कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों मुक्त बनाने में सहयोग करेगा। सीएम साय ने बताया कि पोषण महीने की एक्टिविज के जरिए महिलाओं और बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines