Chhattisgarh Cabinet Minister Lakhanlal Devangan: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही साय सरकार राज्य के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने पर काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर एक नागरिक तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी तहत बीते दिन प्रदेश के वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंघौरी में आयोजित आवास मेला और उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मंत्री देवांगन ने मंजूर हुए नए 9520 आवासों का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट भी बांटें और नन्हें बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।
विष्णुदेव साय की सरकार के काम
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की मंजूरी देने की घोषणा की है। इसके अलावा सहाड़ादेव से अवंती स्कूल तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये और मुख्य सड़क से पुरूषोत्तम के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की मंजूरी देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार गरीब, किसान और खेतीहर मजदूरों के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: ‘साय सरकार में कबीरधाम का हो रहा चहुमुखी विकास’, समारोह में डिप्टी सीएम विजय शर्मा
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना जरिए आज देश के सभी गरीबों को पक्का आवास का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार आवास के अलावा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी काम कर रही है। गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त चावल दिया जा रहा है। साथ ही घर-घर पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत साय सरकार हर महीने हर महीने 1 हजार रुपये दे रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines