CG Cabinet Minister Brijmohan Agarwal Targets Congress: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही पूरा हो गया है। लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप सिलसिला जारी है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग का सिलसिला चुनाव खत्म होने के बाद भी जारी है। हाल ही में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को गाय गौठान के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गौठान के नाम पर छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा है और भ्रष्टाचार किया है।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा
गाय गौठान पर कांग्रेस को घेरते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने गाय गौठान के नाम पर सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा है, राजनीति की है और भ्रष्टाचार किया है। मंत्री बृजमोहन ने आगे कहा कि कांग्रेस ने गौठान के नाम पर सैकड़ों करोड़ का घोटाला किया गया है। कांग्रेस ने कागज पर एक-एक करोड़ के गौठान बनाए थे। इसकी जांच होगी और कार्रवाई भी की जाएगी।
गौ अभ्यारण्य नेचुरल रहवास
इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि साय सरकार गाय माताओं के लिए गौ अभ्यारण्य नेचुरल रहवास बनाएंगे। यहां गायों के रहने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। यहां गायों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें ज्यादा खर्च नहीं होगा गर्मी में थोड़ा खास ध्यान रखना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: ‘नक्सलवाद का सफाया हो रहा है सांय सांय’, CM साय ने बताया कैसा रहा 5 महीने के सुशासन का असर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
बता दें कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि आज प्रदेश में उनकी सरकार को 5 महीने पूरे हो गए हैं। इन 5 महीनों के दौरान प्रदेश सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती लड़ाई लड़ी और कई सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि प्रदेश को नक्सल फ्री करके ही यह लड़ाई खत्म होगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines