Chhattisgarh By Election 2024 Voting: छत्तीसगढ़ में आज रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मतदान हो रहे हैं। रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 9 बजे तक 08.23 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ। इस सीट के लिए भाजपा ने रायपुर से सांसद रहे सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा पर दांव खेला है। भाजपा का अभेद किला कहा जाने वाला रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस सीट से 8 बार के विधायक रह चुके हैं।
कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ओबीसी वर्ग से आने वाले नेता हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायपुर सीट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2019 से लेकर 2024 तक वह रायपुर के सांसद रह चुके हैं। वह रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, आकाश शर्मा कांग्रेस के युवा नेता हैं और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्हें भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही हैं 6 महिलाएं, छतीसगढ सीएम विष्णुदेव साय का जताया आभार
30 प्रत्याशी मैदान में
चुनाव शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर PCC चीफ दीपक बैज और बाकी नेताओं ने क्षेत्र की जनता से सोशल मीडिया के जरिए मतदान की अपील की है। रायपुर दक्षिण कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा अपना वोट डालने से पहले मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन के बाद वोट डालने गए। इस उपचुनाव के लिए 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1500 से ज़्यादा मतदानकर्मी तैनात किए गए हैं। इस उपचुनाव के रण में 30 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से 18 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। क्षेत्र में 2 लाख 71 हज़ार से ज़्यादा मतदाता हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines