हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में पुल से टकराई बस, 26 लोग घायल

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बस पुल से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 26 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बस चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और वाहन को पुल की मुंडेर की दीवार से टकरा दिया।

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी दीपक मिश्रा ने एएनआई को बताया, “घटना सोमवार सुबह रायगढ़ जिले के घरघोडा के पास हुई।” उन्होंने कहा, “हादसे में कुल 26 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।”

इससे पहले 24 मई को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सिटी बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों के मुताबिक घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा-चारभाटा मोड़ पर हुई। बस लैलूंगा से रायगढ़ आ रही थी तभी पलट गई जिससे उसमें सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola