Chhattisgarh Budget 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में आज विष्णुदेव साय सरकार अपना पहला बजट पेश हो रहा है। छत्तीसगढ़ का यह बजट कई मामलों में ऐतिहासिक है, क्योंकि 20 साल बाद कोई वित्त मंत्री सदन में बजट पेश करने वाला है। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज जो बजट पेश करने वाले हैं वह पूरी तरह से बजट पेपर लेस होगा। ऐसा कह सकते हैं कि यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का पहला डिजिटल बजट होगा। छत्तीसगढ़ के बजट के ब्रीफकेस की तस्वीर भी सामने आ गई है। इस बजट ब्रीफकेस पर लोक कला और संस्कृति समेत युवा, महिला, किसान और आधुनिकता के समावेश को दर्शाया गया है।
बटज ब्रीफकेस में क्या है खास
वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा आज विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट को जिस ब्रीफकेस में पेश किया जा रहा है, वह काफी ज्यादा खास है। यह ब्रीफ़केस छत्तीसगढ़ के आदिम जनजाति के पारंपरिक ढोकरा शिल्प को समेटे हुए है। बता दें कि, कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की ढोकरा कलाकृति का गिफ्ट दिया था। इससे ढोकरा कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। इसके अलावा इस बजट ब्रीफकेस पर भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की भी फोटो है, जिसे देख ऐसा प्रतीत होता है कि यह विकसित भारत निर्माण में छत्तीसगढ़ के योगदान को महत्वपूर्ण साबित कर रहीं हो। इसके साथ ही इस ब्रीफकेस पर छत्तीसगढ़ शासन का लोगो है, जिसमे धान की बाली दिखाई दे रही है, जो किसान हित को दर्शा रही है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Budget: वित्त मंत्री की न्यूज24 से खास बातचीत, बताया बजट में किस-किस पर रहेगा फोकस?
ब्रीफकेस का शीर्षक
वहीं, इस बजट ब्रीफकेस का शीर्षक ‘अमृतकाल के नींव का बजट ‘ बताया गया है। शीर्षक ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता तक केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम करेगी। इसके अलावा ब्रीफकेस के पीछे GREAT CG लिखा हुआ है, जो Guarantee, Reform, Economic Growth, Achievement, Technology, Сарех और Good Governance को दर्शाता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines