हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में भाजपाइयों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने की पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले दागे, देखें VIDEO

विज्ञापन
बैरिकेड को तोड़ने के बाद प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के मुद्दे पर बुधवार को भाजपा ने विधानसभा का घेराव किया। इस विरोध को देखते हुए विधानसभा के पास बैरिकेडिंग की गई थी। लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी।

इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है।

तुगलकी सरकार उखाड़ फेंकेगी जनता

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। जनता भूपेश बघेल और उनकी सरकार के खिलाफ है। जनता डरने वाली नहीं है। यह ‘तुगलकी’ सरकार उखाड़ी जाएगी।

विज्ञापन

कांग्रेस शासन के कारण नहीं मिले आवास

भाजपा का दावा है कि प्रदेश के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं। कांग्रेस सरकार के कारण उन्हें आवास नहीं मिला है। चार लाख से अधिक शहरी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा गया है।

भूपेश बघेल बोले- हमने भाजपा से ज्यादा दिया मकान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा विधानसभा का घेराव कर रही है। लेकिन बता दूं कि सरकार पहले से ही सभी पात्र लोगों को आवास दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है। इस साल 11 लाख से अधिक मकान अभी तक स्वीकृत किए गए हैं, जो भाजपा शासन से अधिक है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: तुम्हारी DP देखकर आया, वरना… Rapido ड्राइवर ने आधी रात लड़की को किया मैसेज, फिर ये हुआ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola