'जिहादियों के साथ है कांग्रेस का हाथ', भाजपा सांसद सुनील सोनी ने लगाया आरोप

Chhattisgarh BJP MP Sunil Soni Attack on Congress: छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि ‘जिहादियों के साथ कांग्रेस का हाथ है’।

Chhattisgarh BJP MP Sunil Soni Attack on Congress

Chhattisgarh BJP MP Sunil Soni Attack on Congress: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। लेकिन इसके बाद भी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। लगातार प्रदेश के कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबागी जंग हो रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि ‘जिहादियों के साथ कांग्रेस का हाथ है’।

विज्ञापन

कांग्रेस पर भाजपा सांसद का हमला

भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस जैसे बयान देती है उससे यह साफ है कि जिहादियों के साथ कांग्रेस का हाथ है। कांग्रेस खुद संविधान का विरोध करती है, यही कांग्रेस थी जिसने देश पर इमरजेंसी को थोपा था। इसलिए आज कांग्रेस की दशा और दिशा कहीं दिख नहीं रही है।

विज्ञापन

नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी

इसके साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्य सरकार को मिली तारीफ पर बात करते हुए सांसद सुनील सोनी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। 100 नक्सली मारे गए और प्रमाण के साथ उनके फोटो प्रकाशित किए गए हैं। सीएम साय ने लगातार कहा कि अगर हिंसा नहीं होगी तो सरकार बात करने को तैयार हैं। लेकिन अगर हिंसा होगी तो नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 3 साल में नक्सल समाप्त हो जाएंगा। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के स्वर्ग बस्तर में देश और विदेश के लोग आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ