छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर शाम हुए ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। हादसे में अब तक 11 लोगों को मौत हो गई है। जबकि हादसे के समय मौके पर 6 लोगों की मौत हुई थी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी 20 लोग घायल हैं।
बिलासपुर स्टेशन के पास 4 नवंबर की शाम को एक मेमो ट्रेन ने मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि पेसेंजर ट्रेन का अगला हिस्सा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। हादसे के पीछे बताया गया था कि ट्रेन के लोकोपायलट के रेड सिग्नल को अनदेखा कर दिया था। रात में रेलवे प्रशासन ने ट्रैक को क्लीयर कर दिया था। बुधवार सुबह उस समय से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ट्रेन हादसा, आमने-सामने से हुई भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत
हादसे पर सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया था। सीएम ने कहा था कि बिलासपुर के पास ट्रेन हादसा का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। सीएम ने तुरंत बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी प्राप्त की। साथ ही हर संभव सहायता एवं राहत के निर्देश दिए थे।
हादसे पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने बयान दिया था कि ऐसी घटना होना घोर लापरवाही का मामला है। एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अलग अलग जगहों में रेलवे हादसे होते हैं और लोगों की जान जाती है। देव ने मांग करते हुए कहा कि रेल मंत्री को अब नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। लापरवाही के कारण ऐसी दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा देव ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी देने की मांग की।
यह भी पढ़ें: Train Accidents In India 2025: छत्तीसगढ़ ट्रेन एक्सीडेंट से मचा हड़कंप, जानें इस साल अब तक कितने हुए रेल हादसे?
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines