हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 किलो चांदी के साथ मथुरा से आया युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिलासपुर से एक युवक के पास से भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद किए हैं। सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गोडपारा स्थित सीताराम मंदिर के करीब एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में चांदी के गहने रखे हुए हैं।

63 किलो चांदी हुई बरामद

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उत्तम साहू से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस को सूत्रों से यह पता चला था कि एक व्यक्ति के पास ज्यादा मात्रा में चांदी के गहने रखे हुए हैं। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से करीब 1781 जोड़ी पायल 149 चेन सहित कुल 63 किलो चांदी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें-G-20 Summit: विदेशी मेहमानों को भाये छत्तीसगढ़ी मिलेट्स, जानें क्या-क्या रहा खास

मथुरा से बिलासपुर लाया था जेवर

पुलिस के द्वारा पूछताछ के बाद व्यक्ति ने बताया कि वह मथुरा से चांदी के जेवर बिक्री करने के लिए बिलासपुर लाया था। पुलिस ने व्यक्ति से उन गहनों से संबंधित दस्तावेज की मांग की तो वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने सारे गहनों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए गहनों की बाजार में कीमत करीब 44 लाख बताई जा रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बिलासपुर पुलिस लगातार अवैध रूप से सोने-चांदी के आभूषण, सामग्री, साड़ी, कपड़े और पैसों का परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें