छत्तीसगढ़ के बीजापुर के बासागुड़ा के गंगलूर में सुरक्षाबलों ने 17 लाख रुपये के चार नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने शनिवार से एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया था। नक्सलियों को ढेर करने के बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं।
दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में मेंबर थे नक्सली
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को दो महिला समेत 4 नक्सलियों को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया है। मारे गए चारों नक्सल संगठन के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में मेंबर थे। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान हुंगा, लक्खे, भीमे और निहाल के रूप में हुई है। इनमें से हुंगा, लक्खे, भीमे पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जबिक निहाल पर 2 लाख रुपये का इनाम था। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों ने एसएलआर, इंसास, .303 रायफल, बीजीएल लॉन्चर, सिंगल शॉट, 12 बोर बंदूक और ग्रेनेड बरामद किए हैं।
19 महीनों में 425 नक्सली ढेर
एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पिछले 19 महीनों से ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान बारिश और घने जंगलों में भी ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक 425 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है। वहीं बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने का कहना है कि सुरक्षाबलों की अच्छी रणनीति ने इस ऑपरेशन को कामयाब किया। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को भी सराहा। उन्होंने कहा कि मानसून में सुरक्षा बलों में बहादुरी का परिचय देते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
16 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines