Deputy CM Vijay Sharma Reaction On Bharat Band: एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में ‘आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति’ ने बुधवार यानी आज 21 अगस्त को एक दिवसीय भारत बंद का ऐलान किया है। जिसके तहत देशभर के दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय संस्था ने अनुसूचित जातियों, जनजातियों व ओबीसी के लिए न्याय और समानता की मांग की है। इस बीच अब डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है। वहीं, भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि, यह सिर्फ कुत्सित राजनीति है।
देश को अराजकता में झोंकने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि, जब केंद्र सरकार ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है कि ST-SC आरक्षण में क्रिमी लेयर लागू नहीं होगा तो 21 अगस्त 2024 को भारत बंद के आह्वान का औचित्य क्या है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कि, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है। उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले पर व्यापक बहस छिड़ गई है। वहीं भारत बंद का ऐलान करने वाले संगठन इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि, ST-SC के सभी कैटगरी के लिए आरक्षण को प्राथमिकता दे सकते हैं, जो ज्यादा वंचित है।
Deputy CM Vijay Sharma reaction on bharat bandh
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर विपक्ष की कांग्रेस पार्टी पर कुत्सित राजनीत कर देश को अराजकता में झोंकने का षड्यंक्ष करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस बंद पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा कि जब केंद्र सरकार ने अपनी राय साफ कर दी है। ST-SC आरक्षण में क्रिमी लेयर लागू नहीं होगा। तब कल 21 अगस्त 2024 को भारत बंद के आह्वान का औचित्य क्या है?
आपको बता दें, दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है। नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (NACDAOR) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग की है. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है.
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines