Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ की लूट के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दिनदहाड़े बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे और मालिक पर कट्टे की बट से हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने गोली मार देने की धमकी दी और 8 किलो सोना थैले में भर लिया। जिसके बाद संचालक राजेश सोनी और कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर बाइक पर फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत है। राजेश सोनी ने बताया कि उनकी रामानुजगंज नगर पालिका चौक पर राजेश ज्वेलर्स नाम से शॉप है। दोपहर लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर तीन युवक दुकान के अंदर घुसे। आरोपियों ने पिस्टल के बल पर उनको और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। 15 मिनट में आरोपी 5 करोड़ का सोना लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ेंः PAC जवान 3 साल तक लूटता रहा महिला की आबरू, Video बनाकर किया ब्लैकमेल, वसूले 7 लाख
राजेश सोनी के सिर पर पिस्टल के बट से चोट मारी और दुकान के लॉकरों से जेवर निकाल लिए। लुटेरों ने अपनी बाइक पास लगती एक मोची की दुकान के आगे खड़ी की थी। जिस पर वे फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले दुकान की रेकी की गई है। लुटेरों के फरार होने के बाद उन लोगों ने शोर मचाया। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी झारखंड की ओर भागे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है।
रेकी के बाद बदमाशों ने की वारदात
वारदात के बाद दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। राजेश सोनी रामानुजगंज के वार्ड-8 के पार्षद भी हैं। उनकी इलाके में अच्छी पहचान है। उनकी दुकान की एक शाखा बलरामपुर में भी है। वे बलरामपुर की दुकान का काम देखते हैं। लूट वाली दुकान पर उनकी बहन बैठती हैं। लुटेरों ने शायद रेकी की होगी। क्योंकि कुछ दिन पहले ही सोने का स्टॉक आया था। बलरामपुर के एसपी राजेश अग्रवाल ने भी वारदात के बाद मौके का मुआयना किया। मामले में किसी कर्मचारी की मिलीभगत तो नहीं, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः दलित नाबालिग से गैंगरेप के दौरान बेकाबू हुई कार, गोंडा में हादसे की शिकार
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines