Superspeciality Chanda Devi Tiwari Hospital In BalodaBazar: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं और कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित सुपरस्पेशलिटी चंदा देवी तिवारी अस्पताल नए स्वरूप से नजर आएगा। अत्याधुनिक मशीनों विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ सर्व सुविधायुक्त 180 बिस्तरीय मल्टीस्पेशयलिटी हॉस्पिटल और कार्डियक सेंटर नए परिसर का शुभारंभ 7 अक्टूबर को होगा।
बताया जा रहा है कि, मरीजों को बलौदाबाजार में ही हृदय रोग कैथ लेब एंजियोप्लास्टी एंजियोग्राफी मस्तिष्क रोग केन्सर कीमो थेरेपी से गंभीर बीमारियों का इलाज होगा। हेपा फिल्टर युक्त मॉड्यूलर आईसीय, एनआई सीय, ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस, आईवीएफ, एमआर आई जैसी सुविधाएं सरलता से उपलब्ध होगा। इसके साथ ही मरीजों को शासन और बीमा कंपनियों द्वारा विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय का भी लाभ मिलेगा।
मुख्य अतिथि होंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न होगाा। विशिष्ठ अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बलौदाबाजार विधायक एवं राजस्व खेलकूद युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा होंगे।
ये लोग रहेंगे मौजूद
इस मौके पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू ,भाटापारा विधायक इंद्र साव, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक और पूर्व नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव डहरिया, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा , नगरपालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार चितावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद सुरेंद्र शमार्, पूर्व अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम शैलेशनीतिन त्रिवेदी और नगर समेत क्षेत्र के नागरिक उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़ें- ‘हमारे जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया’, दंतेवाड़ा नक्सली मुठभेड़ पर सामने आया CM विष्णुदेव साय का रिएक्शन
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines