हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बलौदा बाजार हादसा: प्रशासन और पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच हुई घटना, दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh Baloda Bazar Violence: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के आगजनी की घटना को लेकर संभाग आयुक्त संजय अलंग का बयान सामने आया है। संभाग आयुक्त संजय ने बताया कि घटना के दौरान प्रशासन और पुलिस की कड़ी व्यवस्था थी।

विज्ञापन

Chhattisgarh Baloda Bazar Violence: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुई आगजनी की घटना को लेकर पूरे राज्य में बवाल मचा हुआ है। इस मामले की जांच गृहमंत्री विजय शर्मा की निगरानी में हो रही है। अब इस मामले को लेकर संभाग आयुक्त संजय अलंग का बयान सामने आया है। संभाग आयुक्त संजय ने बताया कि आगजनी की घटना के दौरान प्रशासन और पुलिस ने काफी व्यवस्था लगाई थी। जो घटना हुई है, पुलिस उसकी जांच कर रही है, दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

इस घटना को लेकर रायपुर रेंज आईजी अमरीश मिश्रा ने बताया कि सभा स्थल से लेकर यहां तक जो भी वैधानिक कार्य किए गए हैं, हर पॉइंट पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद दोषियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर और एसपी की पिछले 15 दिनों से लगातार बैठक चल रही थी। इसके बाद भी यह हादसा हुआ। प्रदर्शनकारियों के नेताओं ने आश्वासन दिया था कि कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा, जिससे सरकार संपत्ति को हानि हो, लेकिन इसके बाद यह घटना हुई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में बर्दाश्त नहीं की जाएगी जरा भी लापरवाही, छत्तीसगढ़ मंत्री का सख्त निर्देश

दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी हादसे में घायल

अमरीश मिश्रा ने आगे बताया कि इस घटना का जो भी उत्तरदायी है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। जिनको इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola