हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh News: एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ही परिवार के 4 लोगों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

विज्ञापन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। इन सभी की मौत रहस्यमयी तरीके से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मरने वालों में पति, पत्नी, बेटा पुत्र और उनकी बेटी है। जानकारी के मुताबिक, मौत के समय उनका घर अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।

एक साथ 4 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में महासमुंद के बागबाहरा थाना में 4 लोगों की एक साथ मौत का मामला सामने आया है। मरने वालों में बसंत पटेल (42), पत्नी भारती पटेल (38), कु. सेजल पटेल (11), कियांश पटेल (4) शामिल हैं। इनके शव बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले हैं। मृतकों का मकान अंदर से बंद था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसंत पटेल की फांसी और पत्नी, पुत्र और पुत्री की जहर से मौत हुई है। इसको आत्महत्या के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज और SAFEMA अफसर को मिला धमकी भरा पत्र, जानें किसने भेजा?

विज्ञापन

मौत के कारण का नहीं हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, मृतक बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय बागबाहरा में प्यून (भृत्य) के पद पर काम करता था। मामले की सूचना पाकर SP समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौत के कारण का अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शादी की खुशियां मामत में बदल गईं। जानकारी के मुताबिक, बारातियों ने एक मामूली कहासुनी के चलते दुल्हन के पक्ष के एक मेहमान को चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी में दुल्हन के रिश्तेदार को चाकुओं से गोदा, बालोद जिले में हत्यारे बने बाराती

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola