Chhattisgarh Assembly Speaker Dr. Raman Singh: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने निवास कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान विधायक डॉ. रमन सिंह ने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनी और उन्हें उसके हल का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल की हार पर भी तंज कसा है।
भूपेश बघेल की हार पर कसा तंज
राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह ने लोकसभा चुनाव में भूपेश बघेल को मिली बड़ी हार पर भी तंज कसते हुए कहा कि वहीं राजनांदगांव की जनता ने हिसाब किताब बराबर की है। भूपेश बघेल ने राजनांदगांव के लोगों के साथ जितना उपेक्षा और शोषण किया था, उन सब का बदला यहां की जनता ने खामोशी से लिया है। इसके साथ ही विधायक डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल के मध्यवर्ती चुनाव को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अब कोई अगर दिन में सपना देखता है, तो उसे सपने देखने की आजादी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के ट्रायबल यूथ हॉस्टल में पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ के छात्रों से मिलकर किया बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार
इसके अलावा, विधायक डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल को आने वाले 10-15 साल तक भूल जाना चाहिए कि कांग्रेस कभी सत्ता में आ सकती है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास का काम करेगी। वहीं, राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था सुधारने को लेकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के इंप्रूवमेंट और व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार मंत्रियों और वरिष्ठ आधिकारियों को बुलाकर बातचीत की जाएगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines