Chhattisgarh Election 5 Big Issues: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य रूप से पांच मुद्दों पर असली जंग देखने को मिलेगी। दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टियां अपने शासनकाल की उपलब्धियों को लेकर भी जनता के बीच पहुंचेंगी। यानी यह लड़ाई मुख्यत: भूपेश सरकार के पांच वर्ष बनाम रमन शासनकाल के 15 वर्ष के बीच भी होगी।
चुनाव के प्रमुख मुद्दे-
1. छत्तीसगढ़ियावाद
कांग्रेस छत्तीसढ़ियावाद से जीत का रास्ता खोज रही है, जिसके लिए उसने जगह-जगह छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित की, राज्यगीत-अरपा पैरी की धार… को मान्यता दी तथा तीजा, पोरा, गोवर्धन पूजा को तरजीह दी है। मुख्यमंत्री स्वयं गेंड़ी चढ़ने से नहीं चूकते और बीजेपी भी इस प्रतिस्पर्धा में कदमताल कर रही है।
2. धान-किसान
भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान उगाने वाले 23 लाख किसानों को 21,912 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी दी है। अब धान का मूल्य 3,600 रुपये प्रति क्विंटल देने का दावा कर रही है। बीजेपी भी इस मुद्दे को छीनती नजर आ रही है। इसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी भी कह चुके हैं कि धान खरीदी केंद्र सरकार करती है। किसानों का दाना-दाना खरीदेंगे।
यह भी पढ़ें- इंडियन रेलवे ने लॉन्च किया नया फीचर, अब ट्रेन में धुंआ उठते ही आग लगने का पता चलेगा और चुटकियों में बुझ जाएगी
3. हिंदुत्व-मतांतरण
राज्य में हिंदुत्व व आदिवासी क्षेत्रों में मतांतरण बड़ा मुद्दा है। बीजेपी हिंदुत्व, मतांतरण, लव-जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है। सीएम बघेल ने भी राम वनगमन पथ निर्माण, रामायण महोत्सव, कौशल्या माता मंदिर निर्माण कर यहां कांग्रेस की साफ्ट हिंदुत्व की छवि को पीछे धकेल दिया है।
4. भ्रष्टाचार
बीजेपी बघेल सरकार पर कोयला परिवहन, शराब घोटाला, डीएमएफ, गोबर खरीदी व गोठान योजना में भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर है, वहीं कांग्रेस पूर्ववर्ती डा. रमन सिंह सरकार में हुए कथित घोटालों को लेकर हमला करने की तैयारी में है।
5. केंद्रीय योजनाओं में देरी
बीजेपी ने बघेल सरकार पर केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में विफल रहने, जल जीवन मिशन योजना में देरी का आरोप लगाया है। कांग्रेस भी केंद्र सरकार पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगा रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines