Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च को 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार कर भेजी गई सूची पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मुहर लगा दी गई है। वहीं, अब इससे नेताओं की चुनावी थाली महंगी हो जाएगी।
स्पेशल थाली के दाम 100 से बढ़ाकर 160 रुपये किए गए
विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया है। पिछले चुनाव के मुकाबले स्पेशल थाली के दाम 100 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये कर दिए गए हैं। वहीं, सामान्य थाली के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह हाफ काफी का रेट पिछले चुनाव की तुलना में दोगुना करते हुए 10 से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। वहीं, समोसे की दर आठ से बढ़ाकर 10 रुपये तथा पोहा पांच रुपये और पूड़ी-सब्जी की कीमत 10 रुपये तक बढ़ाई गई है।
पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक समेत सभी चीजों में बढ़ोतरी
नई सूची में इसके साथ ही पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक समेत सभी चीजों में भी बढ़ोतरी की गई है। इस तरीके से लगभग लगभग 130 आइटम के दाम तय कर दिए हैं। चुनाव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बड़े-बड़े राजनीतिक हस्तियों की सभाएं होती हैं। इसके लिए हेलीपैड भी तैयार किए जाते हैं। ऐसे में इस बार हेलीपैड का खर्च 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तक किया गया है तथा पंडाल, मंच, झंडे, टेबल सहित अन्य सामग्रियों के रेट में भी बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें- लो अब हम पति-पत्नी हो गए…नाबालिग के साथ युवक की शर्मनाक करतूत, कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
इसके लिए रायपुर उप निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा, सभी प्रत्याशियों से चर्चा कर खर्च की दरें तैयार करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया था, जिस पर अंतिम मुहर राज्य कार्यालय द्वारा लगा दी गई है। जारी सूची में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
तय की गई दरें कुछ इस प्रकार हैं-
जनरल थाली – 75 प्रति थाली
नार्मल थाली – 100 प्रति थाली
स्पेशल थाली – 160 प्रति थाली
केसर लस्सी (200 एम.एल.)
पेपर पैक फूटी (200 एम.एल.)
शरबत – 10 रुपये
समोसा/कचौड़ी/ आलूगुण्डा (प्रतिनग) – 10 रुपये
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
8 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
11 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
14 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
15 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
18 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
19 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
19 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines