रायपुर: आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा परिवर्तन यात्रा और चुनावी सभाएं कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर, अमित शाह के बाद यूपी के तेजतर्रार सीएम योगी आदित्य नाथ भी चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। उनके छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में भाजपा द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रही है।
सीएम योगी की बस्तर, सरगुजा में सभाएं कराने की तैयारी
बताया जा रहा है कि सीएम योगी की बस्तर में पांच, सरगुजा में तीन सभाएं कराए जाने की तैयारी चल रही है। आदिवासी इलाके में ही योगी आदित्यनाथ की सभा कराने के पीछे भाजपा का तर्क है कि यहां नाथ समुदाय के मानने वाले आदिवासी बड़ी संख्या में हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व चुनाव में बस्तर और सरगुजा में ज्यादा ध्यान दे रही है। बस्तर के नेताओं को ज्यादा तवज्जो देने पर शीर्ष नेतृत्व विचार कर रहा है।
यह भी पढ़ें-सीएम बघेल का तीजा-पोरा तिहार पर संबोधन, कहा- हमने प्रदेश में महिलाओं का मान बढ़ाया
अक्टूबर में सीएम का चेहरा प्रोजेक्ट कर सकती है बीजेपी
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के लगातार सीएम चेहरे के हमले पर लगाम लगाने के लिए बीजेपी अक्टूबर में सीएम का चेहरा प्रोजेक्ट कर सकती है। बीजेपी बस्तर और सरगुजा में ज्यादा सीटें जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है इसके लिए बीजेपी किसी आदिवासी नेता को भी सीएम प्रोजेक्ट कर सकती है। या फिर ओबीसी वर्ग को साधने के लिए ओबीसी वर्ग के बडे़ नेता को भी सीएम का चेहरा बना सकती है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines