Chhattisgarh Election: सत्ता में आने पर लव जिहाद और गौ तस्करी पर लगेगी लगाम, CM योगी का प्रदेश की जनता से वादा

UP CM Yogi Adityanath Chhattisgarh Visit: सीएम योगी ने कहा अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो, छत्तीसगढ़ में लव जिहाद और गाय तस्करी के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath in Kannauj with Candidate Subrat Pathak

UP CM Yogi Adityanath Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चुनावी राज्य में कवर्धा विधानसभा सीट पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो, छत्तीसगढ़ में “लव जिहाद” और गाय तस्करी के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान छत्तीसगढ़ में 2018 के चुनावों में कांग्रेस की जीत को एक “गलती” बताते हुए उन्होंने दावा किया कि रामनवमी के जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जबकि “लव जिहाद” का विरोध करने वाले एक कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कांग्रेस को “देश, समाज और जनता के लिए समस्या” करार दिया।

डबल इंजन की सरकार बनाने का अनुरोध

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और वहां लव जिहाद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश में लव जिहाद में और धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया गया है, जिससे कोई भी अवैध रूप से धर्मांतरण नहीं कर सकता है और अगर कोई ऐसा कृत्य करता है तो, उसे परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे आग्रह कर रहा हूं कि छत्तीसगढ़ में भी डबल इंजन की सरकार बनने दीजिए। वे (कांग्रेस) लव जिहाद, गौ तस्करी, खनन माफिया के नाम पर कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तरह ही कार्रवाई की जाएगी, तब कोई समस्या नहीं होगी।

कवर्धा ‘काशी’ की तरह पवित्र

सीएम योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के बीच बहुत मधुर संबंध हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ उनके मायके के समान है। यह राज्य भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या का पैतृक घर है। उन्होंने आगे कहा कि कवर्धा ‘काशी’ की तरह पवित्र है, लेकिन उन्होंने यहां अकबर जैसे व्यक्ति को खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस देश, समाज और जनता के लिए समस्या

इस दौरान बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए, योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गठन तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था और रमन सिंह के नेतृत्व में 15 साल के भाजपा शासन ने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था लेकिन, पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने यहां विकास बाधित किया, जो पार्टी की परंपरा रही है। कांग्रेस देश, समाज और जनता के लिए एक समस्या है। यह कांग्रेस ही है, जिसने आतंकवाद, अलगाववाद, तुष्टीकरण की नीति, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ