Chhattisgarh Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ये टुकड़ियां स्पेशल ट्रेनों के जरिए रायपुर पहुंच रही हैं। इस बार पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार से ज्यादा अर्ध सैनिक बल के जवानों के कंधों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी होगी।
150 कंपनियों के जवानों की होगी तैनाती
बता दें कि राज्य में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों का पहुंचना पिछले एक हफ्ते से शुरू हो गया है। अब तक 25 से अधिक कंपनियां अपने जरूरी सामान और अस्त्र-शस्त्र के साथ पहुंच चुकी हैं। जवानों की उपस्थिति दर्ज कराने के बाद उन्हें संबंधित जिलों में रवाना कर दिया गया है। इस बार प्रदेश में केंद्रीय सुरक्षा बल की 150 कंपनियों को विभिन्न जिलों में तैनात किया जाना है।
यह भी पढ़ें- BJP नेता की हत्या का जिम्मा ले नक्सलियों ने फेंके पर्चे; खुली धमकी- वोट मांगे तो गोली मिलेगी
राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय फोर्स के जवानों की तैनाती की जा रही है। 7 नवंबर को पहले चरण के होने वाले मतदान के लिए पिछले दिनों अर्धसैनिक बल के छह सौ से अधिक जवान विशेष ट्रेन से दुर्ग के मरोड़ा स्टेशन में उतरे थे। इसके बाद सभी जवानों को वहां से अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी करने के लिए रवाना किया गया था और ये जवान चुनाव होने तक मोर्चा संभालेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा। इसमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, कोड़ागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर आदि विधानसभा शामिल है। इनमें अधिकतर इलाके नक्सल प्रभावित होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
1 day agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
3 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
8 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
22 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
25 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
28 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
29 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
31 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines