हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Smriti Irani पार्टी वर्कर्स के लिए चाय बनाती दिखीं, सास-बहू को लेकर किया मजाक, क्या बोलीं जानने के लिए देखें VIDEO

Smriti Irani Make Tea for Party Workers: केंद्रीय मंत्री रसोई में अलग-अलग लोगों के हिसाब से कम चीनी, ज्यादा चीनी और कम दूध वाली चाय बना रही हैं और साथ ही प्यालों में छानकर बांट भी रही हैं।

विज्ञापन

Smriti Irani Make Tea for Party Workers: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश में इन दिनों केन्द्रीय नेताओं का लगातार दौरा हो रहा है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चाय बनाती नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि स्मृति ईरानी बस्तर में एक पार्टी कार्यकर्ता के घर मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने रसोई में जाकर कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाई। स्मृति ईरानी का चाय बनाते हुए ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सास-बहू को लेकर मजाक भी करती दिखीं स्मृति

चुनाव प्रचार के बीच स्मृति ईरानी बस्तर के कोंडागांव में सामान्य कार्यकर्ता के घर जब चाय बना रही थीं, तो वह रसोई में मौजूद महिलाओं के साथ सास-बहू को लेकर मजाक भी करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान वीडियो में ये भी दिख रहा है कि केंद्रीय मंत्री रसोई में अलग-अलग लोगों के हिसाब से कम चीनी, ज्यादा चीनी और कम दूध वाली चाय बना रही हैं और साथ ही प्यालों में छानकर बांट भी रही हैं। स्मृति ईरानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Watch Video: जब राहुल गांधी ने सीएम बघेल के साथ मिलकर काटी धान की फसल, किसानों के सवालों का दिया जवाब

3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित अन्य 3 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर अन्य बड़े नेता अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होंगे। सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें