रायपुर: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में सीमावर्ती राज्यों ओड़िशा, झारखण्ड, मध्यप्रदेश के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आपसी समन्वय एवं रणनीति तैयार करने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
शामिल हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
बैठक में पुलिस महानिदेशक ओड़िशा सुनील कुमार बंसल, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा एवं पुलिस महानिदेशक झारखण्ड अजय कुमार सिंह के अलावा केन्द्रीय एजेंसियों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों क्रमशः सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा बालाघाट जोन, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत बस्तर, राजनांदगांव, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शामिल हुए। इन पड़ोसी राज्यों से लगे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर एवं सरगुजा, बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
यह भी पढ़ें-जल जीवन मिशन के तहत राज्य के लाखों परिवारों को मिला नल कनेक्शन
चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने हेतु माओवादी रणनीति की हुई समीक्षा
बैठक में जानकारी दी गई कि पूर्व में 25 जुलाई 2023 को हैदराबाद, तेलंगाना में सीमावर्ती राज्य, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र, 19 अगस्त 2023 को इंदौर मध्यप्रदेश में सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई है। इसी प्रकार आज चुनाव के पूर्व छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती राज्यों के साथ पुलिस महानिदेशक स्तर की बैठक सम्पन्न हो चुकी है। बैठक में बेहतर अन्तर्राज्यीय समन्वय हेतु भविष्य में रेंज, जिला, अनुविभाग एवं थाना स्तर पर समन्वय बैठकों के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से माओवादी परिदृश्य एवं चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने हेतु माओवादी रणनीति की समीक्षा की गई तथा सुरक्षा बलों की काउंटर रणनीति पर चर्चा की गई।
चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु अन्य विषयों पर हुई चर्चा
अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही, माओवादियों के सप्लाई नेटवर्क को अवरुद्ध करने हेतु कार्यवाही, सीमावर्ती सुरक्षा विहीन क्षेत्रों में नवीन फारवर्ड कैम्पों की स्थापना एवं अन्तर्राज्यीय संयुक्त अभियानों के संचालन, सीमावर्ती थाना/कैम्पों के मध्य आपसी समन्वय पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में माओवादियों के क्रॉसिंग पॉइंट एवं उनके सीमा पार मूवमेंट को रोकने हेतु कार्यवाही, माओवादी अग्र संगठनों एवं सहयोगियों की पहचान एवं विधिसम्मत कार्यवाही, चुनाव के दौरान अन्तर्राज्यीय सीमा पर स्थाई एवं मोबाइल चेकपोस्ट लगाने, चुनाव के दौरान माओवादी घटनाओं एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु योजना एवं क्रियान्वयन सहित चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines