Chhattisgarh Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम कांकेर जिले में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रदेश की जनता और भाजपा ने साथ मिलकर काम किया। जब तक कांग्रेस की सरकार रही वो यहां बीजेपी से लड़ते रहे, लेकिन फिर भी हमने यहां के विकास के लिए काम किया। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधायक या मुख्यमंत्री चुनने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपका और आपके बच्चों का भविष्य तय करने का चुनाव है।
कांग्रेस और विकास एक साथ नहीं रह सकते
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांकेर में भाजपा के लिए भारी समर्थन देखा जा सकता है। बीजेपी का मिशन छत्तीसगढ़ की पहचान को मजबूत करना है, बीजेपी का मिशन आदिवासियों और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करना है और बीजेपी का मिशन छत्तीसगढ़ को शीर्ष पर लाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विकास एक साथ नहीं रह सकते।
केवल कांग्रेसी नेताओं की संपत्ति में विकास हुआ
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आपने पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार की विफलता देखी है। इन वर्षों में केवल कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति का विकास हुआ, उनके बंगले और कारों की संख्या में वृद्धि हुई। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों ने क्या किया? कांकेर और बस्तर के दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों को क्या मिला? कांग्रेस ने यहां की जनता को जर्जर सड़कें और खराब हालत वाले अस्पताल और स्कूल दिए तथा कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें- दंपति से मारपीट की अनोखी सजा, 6 महीने कार-बाइक नहीं चलाएंगे, न कोई इन्हें लिफ्ट देगा, कार्रवाई होगी
कोयले में कमीशन खा रहे
पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब भ्रष्टाचार करती है तो, सिर्फ राज्य का नुकसान नहीं होता, अपितु हर परिवार का नुकसान होता है। आपका कोयला है, लेकिन आपको बिजली पर्याप्त मिलती नहीं। वजह जानते हैं क्या है? कांग्रेस के लोग आपके कोयले में भी कमीशन खा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीते पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ के तेंदुपत्ता संग्राहकों को भी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने जमकर लूटा है। पिछली बीजेपी सरकार बहुत बड़ी मात्रा में तेंदुपत्ता की खरीद करती थी, ज्यादा बोनस देती थी, दूसरी सुविधाएं देती थी लेकिन, कांग्रेस सरकार ने इन सब पर रोक लगा दिया।
गरीबों की चिंता भाजपा की प्राथमिकता
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और भविष्य दोनों की चिंता करते हैं। इसलिए बीते नौ वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनका लक्ष्य गरीब और आदिवासी का कल्याण ही रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। नौ साल पहले तक जो काम असंभव लगते थे, वो काम भी हमने पूरे किए हैं, क्योंकि उनकी गारंटी मोदी ने दी थी। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण भी मोदी ने ही पक्का किया है।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
2 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
21 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
24 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
27 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
28 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines