Chhattisgarh Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस बीच नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पीएम मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। खबरों के मुताबिक नक्सलियों ने यहां तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है।
चार दिन पहले हुआ था अपहरण
यह घटना पखांजूर के ग्राम बेठिया थाना की बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने चार दिन पहले ही इन तीनों ग्रामीण का अपहरण कर लिया था। इसके बाद आज उनकी हत्या कर दी गई। इन तीनों का शव गांव के पास जंगल में मिला है। उधर, नक्सलियों के डर से मृतकों के परिजनों ने अब तक पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी है।
कांकेर में पीएम मोदी की चुनावी सभा
बता दें कि कांकेर जिले में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा होनी है और इससे पहले नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए जन अदालत में गला रेतकर मार डाला है।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ का एक ‘गांव’ आजादी के बाद पहली बार करेगा मतदान
चुनाव बहिष्कार के बांटे गए पर्चे
वहीं, बीजापुर में भी नक्सलियों ने एक ग्रामीण की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद शव को नड़पल्ली एवं गलगम के बीच सड़क किनारे फेंक दिया। यहां भी नक्सलियों द्वारा ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की गई। मृतक मुचाकी लिंगा (40) उसूर ब्लाक के ग्राम गलगम का रहने वाला है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार के संबंध में कई इलाकों में पर्चे भी फेंके गए हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को वोटिंग होगी और तीन दिसंबर को नतीजें आएंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
5 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
8 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
12 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
12 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
16 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines