रायपुर: आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से निर्वाचन आयोग के निर्देशन में प्रदेश के सभी 16 टोल पोस्ट पर 7 उड़नदस्तों के द्वारा परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चारपहिया तथा माल वाहक वाहनों की चेकिंग
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर मुस्तैदी से चारपहिया तथा माल वाहक वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ ही निर्धारित मात्रा से अधिक नगद रकम, शराब, बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे सोना-चांदी तथा अन्य मूल्यवान सामग्री समेत चुनाव को प्रभावित करने वाले अन्य सामग्रियों की अवैध रूप से परिवहन को रोकने एवं कार्यवाही करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: कोसा रेशम योजना से मिला 3 लाख लोगों को रोजगार
आगामी चुनाव को देखते हुए आयोग द्वारा जारी कड़े निर्देश
निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी चुनावों को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश सभी विभागों को दिए गए थे जिसके तारतम्य में परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा द्वारा परिवहन विभाग के सभी प्रवर्तन प्रभारियों को वाहनों की सघन जांच तथा अवांछित सामग्रियों के परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
परिवहन विभाग द्वारा राज्य के अपने सभी सीमाओं पर स्थित 16 परिवहन चेकपोस्ट तथा राज्य के भीतर संचालित 7 परिवहन उड़नदस्तों के द्वारा से सतत रूप से वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines