छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के दौरान सुबह 11 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान एक बार फिर दागदार हो गया है। सुकमा, नारायणपुर और कांकेर में सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है इसमें कई जवानों के घायल होने की खबर है। उधर सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एके-47 बरामद की है। इस बीच कई नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है।
सुकना के बाद कांकेर में भी पुलिस और नक्सलियोें के बीच मुठभेड़ जारी है। करीब आधा घंटे तक यह मुठभेड़ चली। यह मुठभेड़ माड़पखांजूर और उलिया के जंगलों में हुई है। पंखाजुर एएसपी ने इसकी पुष्टि की है अभी तक किसी जवान के कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। कांकेर के अलावा नारायणपुर के थाना ओरछा स्थित तादुर केे जंगल में एसटीएफ और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए। फिलहाल पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। गुदड़ी मतदान केंद्र में अब तक 16 फीसदी मतदान हो चुका है मतदान केंद्र और मतदान दल सुरक्षित है।
---विज्ञापन---
दोपहर 1 बजे तक छत्तीसगढ़ में 44.55% और मिजोरम में 52.73% मतदान हुआ।
ईडी द्वारा 508 करोड़ रुपये के लेनदेन का आरोप लगाने के बाद से छत्तीसगढ़ में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो पैसे के पकड़ा गया है उसकी रमन सिंह के साथ फोटो है। परसों तक कोई नहीं जानता था शुभम सोनी को। अचानक वह महादेव ऐप का मालिक बन गया। ये ऐसे मालिक हैं जो नौकर की शादी पर 250 करोड़ खर्च करते हैं। उन्होंने कहा कि रमन सिंह के साथ ऐसे दो अफसर रहते थे जो पूरे दिन ऐसी कहानियां बनाते थे। यह सब कुछ प्लांटेड है। इसका मतलब है कि बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
---विज्ञापन---
सुकमा के बांदा मतदान केंद्र से करीब 2 किमी. दूर तैनात डीआरजी जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। वहीं सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की है। हालांकि जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। फिलहाल सभी जवान सुरक्षित हैं और मतदान केंद्र पर मतदान जारी है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली कांकेर से 93 साल की उम्र के शेरसिंह हिड़को ने मतदान किया भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर उन्होंने वोट डाला। शेर सिंह ने आज तक किसी चुनाव में मतदान नहीं किया है।
---विज्ञापन---
सुबह 11 बजे तक छत्तीसगढ़ में 22.97% और मिजोरम में 26.43% मतदान हुआ।
बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। सभी क्षेत्रों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हमारे पास विशेष सुरक्षा बल हैं। हम लोगों से सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हैं।
---विज्ञापन---
सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष ज़ोरमथांगा ने आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के तहत एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सुबह मशीन में तकनीकी खराबी के कारण वह मतदान नहीं कर सके।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग के बीच सीएम भूपेश बघेल राज्य की चुनावी गारंटी पर बोलते हुए कहते हैं कि कांग्रेस के घोषणापत्र में इन सबका जिक्र है छत्तीसगढ़ कांग्रेस हमेशा आम लोगों के कल्याण के लिए खड़ी रही है। सीएम ने कहा कि हमने 5 साल में जो काम किया है उससे नक्सलवाद काफी हद तक पीछे हट गया है, इसी का नतीजा है कि गांवों के अंदर पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। लोग अपने गांव में ही वोट करेंगे उन्होंने उम्मीद जताई कि नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान प्रतिशत अधिक रह सकता है।
---विज्ञापन---
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव विधानसभा में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 14.20 फीसदी मतदान हुआ। जबकि केशकाल में 12.84 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पंडरिया विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान और कवर्धा सीट पर 14 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में 9.93% और मिजोरम में 12.80% मतदान हुआ।
---विज्ञापन---
छत्तीसगढ़ की जगदलपुर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जैसवाल ने लाइन में लगकर मतदान किया।
नक्सल प्रभावित सुकमा के कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सीआरपीएफ 150 बटालियन और पुलिस के सुरक्षा घेरे में हो रही है।
---विज्ञापन---
101 वर्षीय पु रुआल्हनुडाला और 86 वर्षीय उनकी पत्नी पी थंगलेइथलुआई ने 24-चम्फाई दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पीएस पर अपना बहुमूल्य वोट डाला।
कांकेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोना में आदर्श मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता।
---विज्ञापन---
छत्तीसगढ़ में पहली बार मतदाता बनीं अनीशा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे कई बार उम्मीदवार कहते हैं कि वे मुद्दे सुलझा लेंगे लेकिन कहीं नज़र नहीं आने के लिए चले जाते हैं।
सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष ज़ोरमथांगा वोट नहीं डाल सके उन्होंने कहा कि वे वोट डालने पहुंचे थे लेकिन मशीन काम नहीं कर रही थी। ऐसे में मैंने कुछ समय तक इंतजार किया। अब मैं दोपहर में अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और उसके बाद मतदान करूंगा।
---विज्ञापन---
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद कोंडागांव से कांग्रेस उम्मीदवार मोहन मरकाम कहा मुझे विश्वास है कि मैं कोंडागांव से तीसरी बार जीतूंगा। बीजेपी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबला नहीं कर सकती इसलिए वे ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान जारी है, इस दौरान सुबह से ही पोलिंग स्टेशन पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
---विज्ञापन---