Chhattisgarh Election Second Phase Voting: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 17 नवंबर को 90 में से शेष 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन 70 सीटों में कांग्रेस और भाजपा के 15 ऐसे दिग्गज हैं, जिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इसमें सीएम भूपेश बघेल उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य और भाजपा की ओर से उतारे गए केंद्रीय मंत्री व सांसद अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।
पाटन सीट पर कांटे की टक्कर
इन प्रत्याशियों पर सिर्फ राजनीतिक जानकारों की नजर ही नहीं, बल्कि विरोधी पार्टी द्वारा उन्हें हराने के लिए पूरे प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ दुर्ग सांसद और पूर्व में उन्हें हरा चुके विजय बघेल को भाजपा ने यहां से मैदान में उतारा है। इसी तरह भाजपा ने कई अन्य सीटों पर अपने सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। दरअसल, इन सीटों पर बीजेपी शत-प्रतिशत जीत के लक्ष्य को लेकर चुनावी मैदान में है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी सत्ता में वापसी को लेकर पूरी ताकत लगा रही है। इन प्रमुख दिग्गजों की साख दांव पर है।
यह भी पढ़ें- Salute To Brave Parents: बेटे की बचपन की इच्छा की पूरी, मौत के बाद उसके अंगदान करके 5 की जिंदगी संवारी
1. पाटन विधानसभा सीट- भूपेश बघेल (कांग्रेस)
2. अंबिकापुर विधानसभा सीट- टीएस सिंहदेव (कांग्रेस)
3. भरतपुर-सोनहट विधानसभा सीट- रेणुका सिंह (भाजपा)
4. सक्ती विधानसभा सीट- डॉ. चरणदास महंत (कांग्रेस)
5. दुर्ग (ग्रामीण) विधानसभा सीट- ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस)
6. लोरमी विधानसभा सीट- अरुण साव (भाजपा)
7. रायपुर (सिटी, साउथ) विधानसभा सीट- बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा)
8. पाटन विधानसभा सीट- अमित जोगी (जेसीसीजे)
9. अकलतारा विधानसभा सीट- ऋचा जोगी (जेसीसीजे)
10. पत्थलगांव विधानसभा सीट- गोमती साई (भाजपा)
11. धारसीवा विधानसभा सीट- छाया वर्मा (कांग्रेस)
12. जांजगीर-चंपा विधानसभा सीट- नारायण चंदेल (भाजपा)
13. कोरबा विधानसभा सीट- जयसिंह अग्रवाल (कांग्रेस)
14. साजा विधानसभा सीट- रवींद्र चौबे (कांग्रेस)
15. पाटन विधानसभा सीट- विजय बघेल (भाजपा)
दरअसल, कांग्रेस के सामने सत्ता में वापसी की चुनौती है, तो वहीं, भूपेश बघेल के अलावा उनके कुछ और नेता भी कांटे के मुकाबले में फंसे हुए हैं। इस दौरान अपनी-अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी, जेपी नड्डा और अमित शाह ने रोड शो भी किया है। इससे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर रैली की थी तो वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरुण साव के लिए प्रचार किया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
5 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
26 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
29 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines