Former CM Raman Singh on defeat of Congress: भाजपा की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि आज बीजेपी को सपोर्ट मिला है तो इसके पीछे एक-एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता की ताकत है। बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक हमने जो नेटवर्क बनाया, उसका रिजल्ट मिला है। रमन सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री नड्डा का लगातार हमें मार्गदर्शन मिला, ये उसका नतीजा है।
कांग्रेस की हार पर क्या कहा ?
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के 5 साल के भ्रष्टाचार, आतंक से जनता मुक्त होना चाहती थी। भूपेश बघेल के चेहरे को जनता हटाना चाहती थी। उन्होंने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य में कई घोटाले किए, जिन्हें छत्तीसगढ़ की जनता बारीकी से देख रही थी। रमन सिंह ने प्रधानमंत्री के बयान को कोट करते हुए कहा पीएम ने एक बार कहा था ‘अऊर नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’ आज गांव-गांव का बच्चा-बच्चा यह दोहराता रहा, आगे उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में नया सवेरा आएगा, खुशहाली आएगी, विकास होगा।
बीजेपी प्रत्याशियों की बैठक कल
वहीं रमन सिंह ने बीजेपी प्रत्याशियों की बैठक होने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक होगी। जिसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रत्याशियों की बैठक लेंगे। सभी प्रत्याशियों के साथ 121 चर्चा करेंगे। संगठन से पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines