हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं दिया किसी मुस्लिम को टिकट? तेजस्वी सूर्य ने बताई वजह

BJP yuva morcha national president tejashwi surya statement: तेजस्वी सूर्य ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कैंडिडेट को कैंडिडेट के तौर पर देखा जाए।

विज्ञापन

BJP yuva morcha national president tejashwi surya statement: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक भाजपा 90 में से 85 सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। लेकिन पार्टी ने किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है। इसको लेकर अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने प्रतिक्रिया दी है। सूर्य ने कहा कि आप सिर्फ उम्मीदवार को उम्मीदवार के तौर पर देखिए। उसमें आपको हिंदू-मुसलमान देखने या राजनीति करने की जरूरत नहीं है।

इजरायल पर हमले को बताया क्रूर

वहीं, इजरायल पर हुए हमास के हमले को तेजस्वी सूर्य ने क्रूर बताया। सूर्य ने कहा कि ये एक असाधारण क्रूर आतंकी हमला है। जिसने छोटे-छोटे बच्चों और लोगों को निशाना बनाया। हमें फिलिस्तीन और हमास को लेकर कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है। हमास भी लश्कर-ए-तैयबा की तरह आतंकी संगठन है। लेकिन अब पूरी दुनिया को हमास के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। सूर्य ने कहा कि हमास के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सोच और वोट बैंक के कारण सीडब्ल्यूसी में खंडन नहीं किया।

यह भी पढ़ें-महात्मा गांधी से मोदी तक…कैसे मजबूत होता गया भारत-इजरायल का रिश्ता? 9 बड़े कारण

विज्ञापन

सूर्य ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का नाम आया है। कई लोगों को समन जारी किया गया है। लेकिन सीएम भूपेश बघेल कह रहे हैं कि इस पर सेंटर का कंट्रोल होना चाहिए। लेकिन जो भी गलती करेगा, उसको कानून के दायरे में लाया जाएगा। चाहे वह कोई भी हो। मोदी सरकार की पॉलिसी भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की रही है। हर घोटाले पर कार्रवाई की गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola