Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का पहला विधानसभा बजट सत्र बहुत ही खास होने वाला है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई, हालांकि 9 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बार के बजट की कुछ खास बातों के बारे में बताया है। सदन में वित्तीय अनुपूरक बजट में किसानों के लिए 12 हजार करोड़ का प्रावधान पेश किया गया है, इससे राज्य सरकार कृषक उन्नति योजना की शुरुआत करेगी। इससे यह तो साफ है कि इस बार छत्तीसगढ़ के बजट सत्र में किसानों के लिए काफी कुछ खास है।
किसानों के लिए खास है इस बार का बजट
विधानसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस बजट के अनुसार, किसानों को धान खरीदी में अंतर की राशि दी जायेगी। वहीं कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य से 3,100 रुपये के बीच की अंतर राशि दिजाएगी। इसके साथ ही किसानों को प्रति क्विंटल धान के लिए करीब 900 रुपये की अंतर राशि मिलेगी।
यह भी पढ़ें: स्कूली बच्चों को सीएम साय ने दिया सफलता का बड़ा मंत्र, बोले- इस तरह कभी नहीं हारोगे
छत्तीसगढ़ सरकार का नया रिकोर्ड
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद से ही किसानों के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। पिछले 96 दिनों से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी जा रही है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इस बार समर्थन मूल्य पर किसानों से 144.92 लाख मीटरिक टन धान खरीदा गया है, इसी के साथ राज्य की नई सरकार ने एक नया रिकोर्ड भी बनाया है। साल 2022-23 में समर्थन मूल्य पर किसानों से 107.53 लाख मीटरिक टन खरीदा गया था। हालांकि अभी तक इसकी अंतिम रिपोर्ट नहीं है, ऐसा माना जा रहा है कि आखिरी रिपोर्ड में संख्या और बढ़ सकती हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines