हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh Accident: कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा ने चार युवकों को रौंदा, चारों ने घटनास्थल पर तोड़ा दम

विज्ञापन

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने चार युवकों को रौंद दिया। हादसे में चारों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी अंतर्गत बिलासपुर से अम्बिकापुर नेशनल हाइवे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के शिकार चारों लड़के नाबालिग बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे सभी चैतमा के कुम्हारपारा मोहल्ले के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। कुछ घंटे के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम भी किया। उधर, हादसे की सूचना के बाद चैतमा पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को तत्कालीक आर्थिक सहायता राशि देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola