Chhattisgarh News: तालाब में गिरी कार, नहीं निकल पाए बाहर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हादसा हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
Edited By Shabnaz

Edited By Shabnaz

Chhattisgarh News: देश में दिवाली की त्योहार मनाया गया। ज्यादातर लोगों ने त्योहार अपने घर वालों के साथ मनाया। दिवाली के मौके पर घर मोहल्ले में रौनक रही। लेकिन इस दौरान कई हादसे भी हुए। हाल ही में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां पर एक एक कार तालाब में गिर गई। कार में सवार लोग कार से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे मौके पर ही सभी 8 लोगों की मौत हो गई। दिवाली के बाद से अब तक देश में बहुत से हादसे हुए जिसमें लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
छत्तीसगढ़ में एक एसयूवी तालाब में गिर गई। जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 लोग एक ही परिवार के थे। जानकारी के मुताबिक, कार बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी, जिसके बाद ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। तालाब में गिरने के बाद कार में पानी भरना शुरू हो गया। कार सवारों ने बाहर निकलने की काफी कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाए और पानी में डूबकर सभी की मौत हो गई। पहले 6 लोगों के शव पानी से निकाले गए। 2 शव नहीं मिल पाए थे, जिन्हे बाद में गोताखोरों ने निकाला।
ये भी पढ़ें: लोमड़ी के आतंक से दहशत में लोग, कोरबा में 6 को किया घायल, गुस्साए ग्रामीण बोले- किसी काम का नहीं वन विभाग
मरने वालों में संजय मुंडा (35), उनकी पत्नी चंद्रावती (35), उनकी बेटी कीर्ति (8), उनके पड़ोसी मंगल दास (19), भूपेन्द्र मुंडा (18), बालेश्वर (18), उदयनाथ (20), और ड्राइवर मुकेश थे। पुलिस का कहना है कि सभी लोग कुसमी से अंबिकापुर जा रहे थे।
दिवाली पर इस साल हादसों में बढ़ोतरी देखने को मिली। गुजरात में हादसों के मामलों में 91 फीसद तक बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं, दिल्ली की बात करें तो इस बार यहां पर ज्यादातर हादसे पटाखों की वजह से हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में जितने हादसे इस साल हुए हैं उससे पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। सिर्फ एक ही रात में करीब 320 मामले दर्ज किए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: