हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chhattisgarh Accident: बलौदा बाजार में ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर, 11 लोगों की मौत

विज्ञापन

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा में एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। सूचना के मुताबिक, बीती रात पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार के थे।

एसडीओपी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। यात्री सभी रिश्तेदार थे और गुरुवार देर रात एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

एसडीओपी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल ने कहा कि घटना भाटापारा (ग्रामीण) थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में लगभग आठ अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जबकि उनमें से कुछ को बेहतर चिकित्सा सहायता के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola