Chhattisgarh 757 People Got Ownership Rights: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश और उसके किसानों के विकास के लगातार कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित स्वामित्व योजना कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने जिले के लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड बांटे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है।
जिले के 757 लोगों को मिला प्रॉपर्टी कार्ड
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत जिले के 757 हितग्राहियों को प्रॉपर्टी कार्ड मिला है। इन सभी हितग्राहियों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मंत्री नेताम ने आगें कहा कि अलग-अलग राज्यों में स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्र दिया गया। इसके साथ ही पीएम मोदी की तरह से प्लानिंग कर योजना लागू किया गया है। इसके के तहत स्वामित्व योजना में लोगों के पास अपने घर की प्रॉपर्टी होगी। साथ ही उन्हें बैंकों से भी आसानी से लोन मिल जाएगा। अब प्रदेश के हर गरीब व्यक्ति के पास प्रॉपर्टी के कागजात रहेंगे।
यह भी पढ़ें: CG: 6 नगर निगमों के वेस्ट से बनाई जाएगी Biogas, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- सफाई को लेकर हो रहा बेहतर काम
ड्रोन से नक्शे का सर्वे
बता दें कि इस योजना के तहत पंचायती राज मंत्रालय की तरफ से भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से भू-अधिकार का रिकॉर्ड देने के लिए स्वामित्व योजना लागू की गई है। जिसके तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के 5 विकासखंडों के कुल 757 हितग्राहियों को प्रॉपर्टी कार्ड का दिया गया है। इसमें विकासखंड रामानुजगंज में 184, वाड्रफनगर 122 , बलरामपुर में 76, राजपुर 155 और कुसमी में 220 अधिकार पत्र वितरित किए गए है। इसके पहले ड्रोन के जरिए सर्वे करके हाई रिज़ॉल्यूशन के नक्शे बनाए गए हैं, जो त्रुटिरहित हैं इसमें जमीन के बॉर्डर साफ तौर पर सीमांकित है, ये बैंकों द्वारा मान्यता प्राप्त है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines