रायपुरः छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मालगांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खदान (Mine Collapse) धंसने से 7 लोगों की मौत हो गई। खदान में फंसे ग्रामीणों को निकालने के लिए प्रशासन की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। बताया गया है कि अभी दर्जनों ग्रामीण इसमें फंसे हुए हैं।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1598620831487168512

मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस और एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है। सूत्रों ने बताया कि सात मृतकों में छह महिलाएं हैं। अब तक दो ग्रामीणों को कथित तौर पर सुरक्षित निकाल लिया गया है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1598623232651038721

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

मालगांव में खदान में हुई घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 6 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ