हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के 6691 आदिवासी गांवों का होगा कायाकल्प, केंद्र से मिली इस योजना के लिए मंजूरी

Chhattisgarh 6691 Tribal Villages Transformed: छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि राज्य के आदिवासी बाहुल्य 6691 गांवों और वहां के लोगों के जीवन का कायाकल्प होगा।

विज्ञापन

Chhattisgarh 6691 Tribal Villages Transformed: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार नई-नई योजना शुरू कर रही है, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी प्रदेश के नागरिकों तक पहुंचा रही है। इस समय विष्णुदेव साय सरकार का फोकस आदिवासी बाहुल्य इलाकों के विकास पर है। इसी कड़ी में अब ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान‘ के तहत छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य 6691 गांवों और वहां के लोगों के जीवन का कायाकल्प होगा। इस बात की जानकारी छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दी है।

आदिवासी बहुल गांवों का विकास

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना को मंजूरी दी गई है। इस अभियान के तहत आदिवासी बहुल इलाकों और गांवों में आविवासी परिवारों को सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ ही सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पीना का पानी, कनेक्टिविटी और लाईवलीहुड जैसी चीजों के लिए जरूरी सेक्टर्स के इंफ्रास्ट्रल सुधार का काम शामिल है। इस अब योजना के तहत छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में साढ़े 6 हजार से अधिक गांवों में आदिवासी परिवारों ये सारी सुविधाएं मिलेगी। केन्द्र सरकार की तरफ से शुरू किए गए इस योजना के काम को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘विकास के माध्यम से ही समाज में आएगा पॉजिटिव बदलाव’, दीक्षांत समारोह में बोले छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान

मंत्री नेताम ने कहा कि आज के समय में भारत सरकार की तरफ से जनजातीय समुदायो को सामाजिक-आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना को प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के रूप में काम करने की मंजूरी दे दी गई है। इस अभियान के तहत भारत सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 138 विकासखंडो के 6691 आदिवासी बाहुल्य गांवों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola