CG: नवगठित नगर पालिकाओं में 'मोर संगवारी योजना' का विस्तार, घर बैठे मिलेगा 27 सेवाओं का लाभ

Chhattisgarh ‘More Sangwari Yojana’: छत्तीसगढ़ के 4 नवगठित नगर पालिकाओं में मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में ‘मोर संगवारी योजना’ का विस्तार किया जाएगा।

Chhattisgarh 'More Sangwari Yojana'

Chhattisgarh ‘More Sangwari Yojana’: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा का प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। साय सरकार राज्य में नगर पालिकाओं के विकास के लिए ‘मोर संगवारी योजना’ की शुरुआत की है। कुछ समय पहले ही प्रदेश में 4 नई नगर पालिका बनाई गई थीं। अब इन नई नगर पालिका को ‘मोर संगवारी योजना’ का लाभ मिलेगा और इनका विस्तार किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने दी है।

विज्ञापन

नवगठित नगर पालिकाओं में ‘मोर संगवारी’ का विस्तार

मंत्री अरुण साव ने बताया कि आज (29 जुलाई 2024) को राज्य की 4 नवगठित नगर पालिकाओं में मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में ‘मोर संगवारी योजना’ का विस्तार करेंगे। इसके लिए लोरमी में मानस मंच का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव चारों नई नगर पालिकाओं में योजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम यहां शहरी नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए ‘मोर संगवारी’ अपांइटमेंट मोबाइल एप भी लॉन्च करने वाले हैं। इस एप के जरिए लोग तत्काल अपांइटमेंट ले सकते हैं। इससे नागरिक सरकारी दफ्तर द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं पर मिल सकती है।

विज्ञापन

घर बैठे मिलेगा 27 सेवाओं का लाभ

वहीं राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के CEO शशांक पाण्डेय ने बताया कि आम लोगों तक सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ में ‘मोर संगवारी योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना में 27 तरह की सेवाएं नागरिकों को बिना किसी व्यवधान और कार्यालय जाए बिना मिलेगी। जैसे सरकारी दस्तावेज बनवाने के काम के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। वह घर बैठे इन सभी कामों को असानी से कर सकते हैं। फिलहाल यह सेवा प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों, 44 नगर पालिकाओं और 2 नगर पंचायतों के अंबागढ़ चौकी और गौरेला में चलाई की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ