हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Chhattisgarh: 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बंपर नौकरी निकली है। राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 58 फीसदी आरक्षण पर लगी रोक हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में बंपर भर्तियां निकल रही है। स्कूल शिक्षा विभाग में जहां 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई है। वहीं जल संसाधन विभाग में भी 352 सब इंजीनियर्स के भर्ती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

और पढ़िए – बिलासपुर: स्थानीय गोठानों में निर्मित गोबर पेंट से शुरू हुई सरकारी भवनों की पुताई, प्राकृतिक पेंट की तुलना में 40 फीसदी सस्ता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें सहायक शिक्षक के 6 हजार 285, शिक्षक के 5772 और व्याख्याता के 432 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र व्यापम यानी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर 06 मई 2023 को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Sponsored Links by Taboola