Chhattigarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर है। बीजापुर में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है। उनके काफिले के साथ जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप भी थीं। उनकी गाड़ी पर गोलियां लगी हैं। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि मंगलवार सुबह ही एक नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुआ है।
जानकारी के अनुसार, विधायक विक्रम मंडावी और जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप मंगलवार को गंगालूर में थे। लौटते वक्त पदेड़ा गांव के पास नक्सलियों ने चलते वाहन पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान पार्वती कश्यप की गाड़ी में गोली लगी है। वे बाल-बाल बचीं।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1648320225421713408?s=20
नैमेड में एक नक्सली ढेर, दो पकड़े गए
इससे पहले मंगलवार सुबह नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक नक्सली पुलिस की गोली से मारा गया। जबकि एक घायल हुआ। घायल नक्सली समेत दो को मौके से पकड़ा गया है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई, जब पुलिस टीम गश्त पर निकली थी।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1648198894067810305?s=20
नारायणपुर जिले में आईईडी बरामद
नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने एक आईईडी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के पास सुरक्षा बलों को पांच किलो के एक आईईडी के बारें में सूचना मिली थी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1648185668626169858?s=20
बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को डिफ्यूज किया। पुलिस के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सुरक्षा बलों ने दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर से आईईडी बरामद किया है। बीजापुर में आईईडी को नष्ट करते वक्त विस्फोट होने से डीआरजी जवान शंकर पारेट घायल हो गया था।
यह भी पढ़ें: Today Headlines, 27 March 2023: बिल्किस बानो और यूपी निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
15 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines