Chattisgarh Kanker Lok Sabha Seat 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर समूचे देश में उत्साह है। देश के 13 राज्यों में 89 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मगर छत्तीसगढ़ की स्थिति काफी खराब है। दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस सीटों में राजंदगांव, महासमुंद और कांकेर सीट का नाम शामिल है।
कांकेर में कम हुई वोटिंग
छत्तीसगढ़ के कई इलाके रेड कॉरिडोर का हिस्सा हैं, जहां नक्सलियों का दबदबा है। ऐसे में नक्सलियों के डर वश कई लोग मतदान देने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले हैं। यहीं वजह है कि कांकेर सीट पर मतदान प्रतिशत काफी कम है। कांकेर के पंखाजुर में स्थित दो मतदान केंद्रों आल्दण्ड और सितम में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह से सिर्फ 14 लोगों ने ही वोट डाला हैं।
29 नक्सलियों का हुआ था इनकाउंटर
बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू होने के कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने यहां 29 नक्सलियों को ढेर किया था। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग थी। हालांकि नक्सली हमेशा से मतदान का विरोध करते आए हैं। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावी सीट बस्तर में 19 अप्रैल को ही मतदान करवाया गया था। हालांकि बस्तर में वोटिंग से पहले 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेटिया इलाके में पुलिस ने 29 नक्सलियों का इनकाउंटर कर दिया था। मगर इसके बावजूद कांकेर के लोगों को नक्सलियों का डर सता रहा है और लोग मतदान देने के लिए भी घरों से बाहर नहीं निकले हैं।
छत्तीसगढ़ की बाकी सीटों पर चुनाव
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर पहले तीन चरणों में चुनाव तय किए गए थे। पहले चरण में सिर्फ बस्तर सीट पर चुनाव हुआ तो आज यानी 26 अप्रैल को तीन सीटों पर मतदान हो रहे हैं। बाकी 7 सीटों पर तीसरे चरण में यानी 7 मई को वोटिंग होगी।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
11 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines