हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ. नेशनल हाईवे-30 पर एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए.

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा (CREDIT: SCREENGRAB)

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ. नेशनल हाईवे-30 पर एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए. धमतरी से कांकेर के बीच मरकटोला घाट में डीजे सिस्टम लेकर जा रही पिकअप और धान से भरे टक्कर ने बीच भीषण टक्कर हुई, जोकि इतनी जोरदार थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत

घायलों का इलाज जारी

जैसे ही दोनों वाहन आपस में टकराए, वैसे ही वहां अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम हादसे की जगह पर पहुंची. इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. पुलिस की टीम ने आकर इसे तेजी से आगे बढ़ाया. हादसे में घायल लोगों को बिना देरी किए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई मुश्किल

जानकारी के मुताबिक, मरकाटोला घाट पर गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ रहा है. पहाड़ी से बड़े पत्थर और मलबा गिरने से यातायात पर भी काफी बुरा असर पड़ रहा है. ऐसे में पिकअप और ट्रक की बीच हुई टक्कर से लोग और भी डरे हुए हैं. पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि किसी तरह से यातायात को बहाल रखा जा सके और लोगों को आवाजाही में परेशानी ना हो. साथ ही पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में भी जुटी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरिता विहार में सड़क हादसा, CCTV इंस्टॉल कर रहे 3 कर्मचारियों को ट्रक ने कुचला, मौके पर तोड़ा दम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola